88 साल की उम्र में अभिनेत्री Nimmi ने दुनिया को कहा अलविदा

Nimmi
google

बॉलीवुड जगत में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली पचास और साठ के दशक की मशहूर अभिनेत्री Nimmi का बीते दिन यानि 25 मार्च की शाम मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। बता दूँ की वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थीं। सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। Nimmi के निधन की खबर से बॉलीवुड गमगीन है। उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरे बॉलीवुड जगत में सनसनी फैल गई है।

ख़बरों के मुताबिक Nimmi का अंतिम संस्कार आज 26 मार्च की दोपहर बाद किया जाएगा। फिल्मी पर्दे पर जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस जन्म के समय नाम नवाब बानो था। राज कपूर ने उन्हें स्क्रीन नाम Nimmi दिया था। Nimmi पहली बार स्क्रीन पर फिल्म बरसात में साल 1949 में दिखी थीं।

उनकी मौत की जानकारी मशहूर फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने ट्वीट कर साझा कीं। Nimmi ने अपने जमाने की आन, उड़न खटोला, मेरे मेहबूब जैसी कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाई थे। उन्हें अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता था।

निम्मी की शादी लेखक अली राजा के साथ हुई, जिन्होंने दुनिया को 2007 में ही छोड़ दिया था।निम्मी ने 16 साल फिल्मों में काम किया. साल 1949 से लेकर 1965 तक वे फिल्मों में सक्रिय रहीं। कहा जाता है कि करियर के शुरुआती दिनों में निम्मी काफी डिमांड में थीं।

लॉकडाउन कारण हुई ऑनलाइन वीडियो कॉल द्वारा शादी

कहा जाता है कि दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े सितारे उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक थे। निम्मी के निधन को लेकर मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी ट्वीट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वहीं, बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × two =