‘आरे’ के जंगलों में पेड़ों की कटाई के विरोध में उतरा बॉलीवुड

मुंबई में आरे के जंगलों में लगे पेड़ों को एक मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए काटा जा रहा है। जिसका विरोध स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कर रहे हैं और बाम्बे हाईकोर्ट में पेड़ों की कटाई को रुकवाने के लिए याचिका भी दाखिल कि पर हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर पेड़ काटने के कार्य को जारी रखने को कहा, जिसके बाद लोग बड़ी संख्या में इसका विरोध करने लगे और अब लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी मैदान में उतर आए हैं।

क्षेत्र में धारा 144 लागू

कोर्ट के आदेश के बाद देर रात पेड़ों की कटाई का काम शुरू हुआ तो लोगों ने काम रुकवाने के लिए बड़ी संख्या में विरोध करना शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों के समर्थन में आ गए हैं साथ ही शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी पेड़ काटने के फैसले का विरोध किया। साथ ही शिवसेना प्रमुख ने कहा कि ‘आरे’ अभी मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। आज जो कुछ भी हो रहा है,जो कुछ भी हो रहा था और जो कुछ भी भविष्य में होगा, मैं विस्तृत और गहन जानकारी लूंगा कि स्थिति क्या है और इस मुद्दे पर मजबूती से और सीधे बात करेंगे।

प्रियंका गांधी करेंगी 27 तारीख को रायबरेली का दौरा, निजीकरण के मुद्दे पर रेल कर्मियों से करेंगी बात

बॉलीवुड ने किया इसका विरोध

बॉलीवुड सेलेब्स दिया मिर्जा ने कहा हमें जरूरत है संगठित होने की हमारे लिए और हमारे बच्चों के लिए वहीं फरहान अख्तर ने लिखा रात को पेड़ काटना सबसे घृणित है ऐसा करने वाले भी यह जानते हैं। स्वरा भास्कर ने लिखा आरे कॉलोनी नष्ट हो रही है। सिंगर और कंपोजर विशाल डडलानी ने भी ट्वीट कर कहा रात में आरे जंगल की हत्या हो रही है, नरेंद्र मोदी, देवेंद्र फडणवीस कृपया ऐसा ना करें। आपको बता दें कि मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए ढाई हजार पेड़ काटे जाने है। इससे हमारे पर्यावरण को बहुत नुकसान होगा।

About Author