कभी भूलकर भी सर्च न करे GOOGLE पर ये चीज़े, नहीं तो जा सकते है जेल

google

GOOGLE एक ऐसा माध्यम जहां हमें सारी जानकारी मिलती है। गूगल एक ऐसी जगह है जहां लोग सबसे ज्यादा सर्च करते हैं वो भी इस भरोसे के साथ की यहां सब मिलेगा। बदलते वक्त के साथ इंटरनेट आज हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है। प्रतिदिन हम अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इंटरनेट का प्रयोग करते हैं लेकिन, क्या आप सर्च करते वक्त थोड़ा सोचते हैं कि हम क्या सर्च करने वाले हैं। अगर नहीं तो आज से सोचना शुरु कर दीजिए।

आजकल कोई भी सवाल का जवाब खोजना नामुमकिन नहीं है। क्योकि google के जरिये हमें हर कठिन से कठिन सवाल का जवाब तुरंत मिल जाता है। google हमारे लिए बहुत ही ज्यादा सहायक है। आजकल आप कही भी हो आपको google के जरिये उस जगह का पता चल जाता है। google map के जरिये आप को किसी भी जगह जाना हो आसानी से जा सकते है।

कुछ मामलों में बहुत ही खतरनाक है GOOGLE

लेकिन ये google हमारे लिए जितना ही उपयोगी है उतना ही खतरनाक भी है। क्योकि gogle में बहुत सी ऐसी चीजे है जिनके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा। लेकिन आप उसके कारण जेल भी जा सकते है। यह google कुछ मायने में आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। तो आज हम आपको बातएंगे की ऐसी कौन सी चीजें है जिनको सर्च करने से आप जेल जा सकते है।

एक बड़ी मुसीबत में फस सकते है आप

अगर आप सर्च इंजन गूगल पर बच्चों संबंधी कोई गलत साहित्य या वीडियो सर्च करते है तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं, यहां तक की आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है, क्योंकि ऐसा करना भारतीय दंड संहिता और अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है। इसके साथ ही अगर आप कोई भी गलत वीडियो या साहित्य के बारे में खुलेआम चर्चा करते हैं या उनको शेयर करते हैं तो आप पर मुकदमा हो सकता है।

टेक्नोलॉजी क्षेत्र में सबसे पहले आता है GOOGLE

यदि बात करे हम टेक्नोलॉजी की तो गूगल का नाम इस दुनिया में टेक्नोलॉजी क्षेत्र में सबसे पहले आता है और यहाँ पर आपको किसी भी चीज से जुडी कोई भी जानकारी बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। आपको किसी भी व्यक्ति चीज या फिर स्थान से जुडी जानकारी भी बड़ी आसानी से गूगल से मिल जाती है। पर कुछ चीजे ऐसी भी है जिनको सर्च करने पर आपको जेल भी हो सकती है। आज हम इसी के बारे में आपको बताने वाले है। तो चलिए जानते है

ऐसी कौनसी चीज है जिसको गूगल पर सर्च नहीं करनी चाहिए।

Do not search these keywords in Google 

कभी भूलकर भी सर्च न करे ये चीज़े

यदि आप गूगल पर कभी भी किसी अपराध से जुडी जानकारी कर रहे है तो आपको ऐसी जानकारी सर्च नहीं करनी चाहिए। चाहे वह जानकरी छोटे अपराध या फिर किसी बड़े अपराध से संबंधित हो। क्योकि ऐसी खबरों पर सायबर पुलिस की हमेशा नजरे लगी हुई रहती है जो इन जानकारियों को सर्च करता है। यदि आप किसी गलत अपराध या फिर कोई आतंकवादियों की गतिविधि जैसी जानकारियां सर्च करते है। तो आप कभी भी जेल जा सकते है।

आपकी ID भी हो सकती है लीक

आप अपनी पर्सनल email id या फिर आपका कोई सोशल अकाउंट बार-बार गूगल पर सर्च करते है तो आपका अकाउंट हैक हो सकता है या फिर आपका पासवर्ड भी लिक हो सकता है। आपको किसी भी तरह की दवाइयां या फिर मेडीकल से जुडी जानकारी सर्च करते है तो आपके सर्च का सभी डाटा किसी कंपनी के पास चला जाता है जो गलत तरीके से मेडिकल कारोबार को अंजाम देती है। गूगल बाबा के पास आपकी सभी सर्च हिस्ट्री का पूरा डाटाबेस होता है और आप किसी की या अपनी id से जुड़ी कोई चीज़ सर्च करते हो आपकी यह जानकारी तुरंत ही लिक हो जाने का खतरा बढ़ जाता है।

About Author