OPPO F15 Review and price in india

f15 mobile

ओप्पो ने अपने f सीरीज़ का बेहतरीन लुक वाला स्मार्ट फ़ोन लांच कर दिया है और यूजर oppo f15 को काफी पसंद भी कर रहे है। जैसा की सभी जानते है की भारत में ओप्पो के फ़ोन बहुत पसंद किया जाता है क्योंकि इसके प्राइस कम और फीचर्स ज्यादा होते है। यही कारण है की प्रतिदिन ओप्पो के यूजर भारत में बढ़ते जा रहे है। oppo के इस F15 मोबाइल में भी बहुत से नए फीचर्स है। जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है।

OPPO F15 Feature

इस स्मार्ट फ़ोन को यदि आप खरीदते है तो आपको इसके साथ type C केबल वाला 5v 4 एम्पियर के चार्जर के साथ इयरफोन भी मिलेगा। OPPO F15 में सबसे ज्यादा आकर्षण करने वाला इसका लुक है। देखने में ये जितना अच्छा है उतने अच्छे इसके फीचर्स भी है। जब इस फ़ोन को आप अपने हाथ में उठाएंगे तो आपको ये एकदम पतला और हल्का लगेगा। इसमें आपको एक स्लॉट मिलेगा, जिसमे dual SIM और SD Card लगेगा। अब बात करते है, इसके फीचर्स की…

F15 specifications

OPPO F15 का वजन 172 ग्राम है जोकि अच्छी बात है। इसमें ओप्पो ने गोर्रिल्ला गिलास 5 दिया है व इसकी डिस्प्ले 6.4 इंच की है। इसमें आपको 8 GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। कैमरा की बात करे तो इसमें 16 MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। जोकि सेल्फी और टिक-टॉक बनाने वालों के लिए अच्छा है। इसके अलावा इसमें पीछे की तरफ 4 कैमीरा दिये गए। जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ है। पहला 48 MP का कैमरा, दूसरा 8 MP ,तीसरा 2 MP पोर्ट्रेट शॉट और चौथा भी 2 MP मोनोक्रोम शॉट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 3-8CM Macro लेंस जो ऑटो फोकस के लिए है।

ISRO गगनयान मिशन में एस्ट्रोनॉट्स से पहले भेजेगा vyom mitra

ओप्पो एफ 15 में EIS Anti-Shake दिया गया है। इसमें फोटो और वीडियो की क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए AI वीडियो Beautification , Night Portrait ,Portrait HDR ,Portrait Bokeh Effect दी गयी है। इसमें 4000 mAh की बैटरी (VOOC Flash Charge 3।0) दी गयी है। जिसे 5 मिनट चार्ज करने पर oppo f15 अगले 2 घंटों तक talk देगा। इसमें डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो 0.32s में फ़ोन को अनलॉक करता है। भारत में इसकी कीमत 19,990 रूपए है। यदि HDFC से आप इस फ़ोन को लेते है तो आपको 10 % कैशबैक मिलेगा। वहीँ बजाज फाइनेंस से f15 को लेते है तो आपको 0 डाउन पेमेंट पर ये स्मार्ट फ़ोन मिल जायेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine + two =