भाजपा की नीतियों से भारत में ज्यादा बेरोजगारी दर बढ़ी-अजय कुमार लल्लू

google

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान पूरे प्रदेश में चल रहे अभियान और संगठन निर्माण पर चर्चा हुई। इसके साथ ही बैठक में महासचिवों ने अपने जोनों और सचिवगणों ने ब्लाकवार जिलों की रिपोर्ट सौंपी तथा आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और किसानों के सवालों पर चल रहे अभियानों पर गहन चर्चा की गई।

किसान युवा सभी भजपा सरकार के विरोधी

इस बैठक के दौरान कंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लालू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की दिसम्बर में दिल्ली में प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने की रणनीति बना दी गई है। इसी साथ उन्होंने कहा की भाजपा सरकार से किसान ,युवा सब परेशान है। देश की इस तरह की अर्थव्यवस्था की भी जिम्मेदार कही न कही भाजपा की नीतियां हैं। किसान युवा सभी भजपा सरकार के विरोधी है। हम दिल्ली में महरौली कर भाजपा की इस इस निति को बेनकाब करेंगे।

तरह -तरह की नीतिया बना रही है भाजपा सरकार

इस बैठक के दौरान अजय कुमार लल्लू ने किसानों की समस्या पर बोलते हुए कहा कि भारत को किसानों का देश कहा जाता है। लेकिन भाजपा के जनविरोधी नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहे है। भाजपा सरकार आखिर कर क्या रही है किसानों के लिए। ना किसानो को समय पर उसे खाद मिल रही है न पानी। जिन किसानों ने कर्ज लिया है उनको सरकार लगातार प्रताड़ित कर रही है। लेकिन देश की सरकार अपने पूंजीपति मित्रों का जेब भरने के लिए तरह तरह की नीतियां बनाकर उनकी मदद कर रही है। किसानों की इस हालत की जिम्मेदार सिर्फ भजपा सरकार है।

भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर

आपको बता दे कि आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और किसान विरोधी भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली में आर्थिक मंदी, किसान दुर्दशा और बेरोजगारी के खिलाफ प्रस्तावित महारैली को सफल करने की रणनीति बनाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आज़ाद भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर बढ़ी है। अर्थव्यवस्था का आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के दैनिक जीवन यापन के खर्च में भयानक गिरावट दर्ज हुई है। यह सब नोटबन्दी के गलत क्रियान्वयन का नतीजा है।

इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संपन्न की। इस बैठक के दौरान उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पंकज मलिक, ललितेशपति त्रिपाठी, दीपक कुमार। महासचिव आलोक कुमार, विश्वविजय सिंह, ध्रुवराम लोधी, यूसुफ अली तुर्क, अनिल यादव, बीरेंद्र सिंह गुड्डू, योगेश दीक्षित, राहुल राय, शबाना खंडेलवाल, बदरुद्दीन कुरैशी,सचिव गण गुरुमीत भुल्लर, विदित चौधरी, राहुल रिछारिया, देवेंद्र निषाद, मुनिन्द्र सूद वाल्मीकी, विवेकानंद पाठक, देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्रह्मस्वरूप सागर, रमेश शुक्ला, धीरेंद्र सिंह धीरू, सत्य संयम सैनी, प्रेम नारायण पाल, शाहनवाज आलम, कनिष्क पांडेय, अमित सिंह दिवाकर, कुमुद गंगवार, राकेश प्रजापति, मुकेश धनगर उपस्थित रहे।

About Author