बीजेपी विधायक पर लगा ज़मीन पर कब्ज़ा करने का आरोप

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना में तिर्वा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कैलाश राजपूत पर ज़मीन हड़पने का आरोप लगा है। आशियाना में विवादित ज़मीन पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने एलडीए और पुलिस पर भी विधायक की मदद करने का आरोप लगाया है।

लखनऊ के आशियाना में खज़ाना मार्केट के सामने विधायक कैलाश राजपूत कई सालों से विवादित जमीन पर खनन कर काम करवा रहे हैं। विवादित जमीन को विजय कुमार बंसल अपना कहते हैं। पीड़ित विजय कुमार बंसल तमाम कागज़ात लेकर अपने अधिवक्ता के साथ विवादित जमीन पर निर्माण रुकवाने के लिए पहुंचे तो मौके पर विधायक कैलाश राजपूत ने थाने के अंदर ही उसको धमकी दी और काम रोकने से मना कर दिया। विधायक कैलाश राजपूत भी ज़मीन के कागज़ात लाए हुए थे जिनको उन्होंने सही बताया जबकि विजय कुमार बंसल ने कहा कि उक्त ज़मीन भदरुख में आती है और विधायक जो कागज़ दिखा रहे हैं वो किला मोहम्मदी के अंतर्गत आती है।

आशियाना की इस जमीन को लेकर कई लोगों ने अपना दावा किया है लेकिन स्थानीय लोग बताते हैं कि विवादित ज़मीन झील की है। इसपर पहले भी बहुत से लोगों ने फर्जी तरह से कब्ज़ा कर के कई बड़े निर्माण कर लिया है। झील की ज़मीन को एलडीए, नगर निगम और तहसील कर्मियों की मिलीभगत के चलते फर्जी तरीके से आवंटित किया जा रहा है।

तुर्की ने किया सीरिया के एक शहर पर कब्ज़ा

पीड़ित विजय कुमार बंसल ने बताया कि उसने हर सक्षम दरवाजे पर गुहार लगाया लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुना। मामला सत्ता पक्ष के विधायक से जुड़ा होने के कारण एलडीए और तहसील में भी कोई उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है। विजय कुमार बंसल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि उनको तथा उनके परिवार को धमकी दी जा रही है अतः उनको मदद की बहुत जरूरत है।

About Author