बिहार बंद,पूछने पर प्रदर्शनकारी बोले लालू यादव को बाहर निकालने के लिए प्रदर्शन

bihar band
image source - google

CAA नागरिकता कानून के विरोध में आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार बंद का ऐलान किया है। इसके लिए आरजेडी के कारकर्ता भारी संख्या में सड़कों पर निकले और मार्गो पर वाहनों में तोड़-फोड़ की तथा रेल को भी रोका। वहीँ बिहार की राजधानी पटना में RJD कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ गठबंधन रैली निकाली। बच्चों से जब पूछा गया तो वो बोले की ‘हम प्रदर्शन लालू यादव को छुड़ाने के लिए कर रहे है’। दूसरा सवाल बिहार क्यों बंद है? इसपर बच्चो ने कहा ‘लालू यादव को जिताने के लिए’। इससे पहले भी जहाँ पर भी प्रदर्शन हो रहे थे वहाँ पर प्रदर्शनकारियों से नागरिकता कानून के बारे में पूछा गया तो प्रदर्शनकारी और उनकी अगुवाई करने वाले भी सही से नहीं बता पाए की CAA क्या है। यही नहीं कुछ ने तो कहा हम प्रदर्शन इस लिए कर रहे हैं की लहसुन और प्याज 200 रूपए किलो हो गया है। इस बात से साफ हो जाता है की CAA के बारे में उनको जानकारी नहीं है, फिर भी लोग प्रदर्शन करने जा रहे है या लाये जा रहे है।

मेरठ जोन में 250 लोग गिरफ्तार, 100 अवैध हथियार जब्त

मालूम हो की Citizen Amendment Act (CAA) में पाकिस्तान,अफगानिस्तान,बांग्लादेश से जो लोग धार्मिक प्रताड़ना झेलने के बाद भारत आये थे, उनको नागरिकता दी जाएगी। इस कानून से भारतीय चाहे वो किसी भी धर्म का हो उसके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, न ही उनसे कोई कागजात मांगे जायेंगे। पीएम मोदी और गृह मंत्री भी इस बात को कह चुके है, ये बात पत्थर की लकीर है की भारत के किसी भी नागरिक की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

About Author