4 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या

  • मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी व डीजीपी ओपी सिंह पहुंचे अयोध्या
  • अयोध्या में धारा 144 पर बोले ओपी सिंह
  • चार लाख दिए जलाकर दीप उत्सव कार्यक्रम करेगी यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश के जिले अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी अपर मुख्य सचिव ग्रह अवनीश अवस्थी व उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी ओपी सिंह। इस मौके पर कार्यक्रम प्रांगण पर तीनों अधिकारियों ने अयोध्या के अधिकारियों से बात की व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आपको बता दें कि जिस तरह से पिछली बार दीपोत्सव कार्यक्रम सरकार द्वारा मनाया गया था वैसा ही भव्य कार्यक्रम इस बार अयोध्या नगरी में मनाया जाना है।

उत्तर प्रदेश सरकार 400000 दिए दीपावली के अवसर पर अयोध्या में जलायेगी। साथ ही इस अवसर पर चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था रखना सुरक्षा के मायनों में किसी तरह की कोर कसर न छोड़ना इसका जायजा लेने आज सुबह ये तीनों वरिष्ठ अधिकारी अयोध्या में मौजूद थे. आपको बता दें कि अयोध्या में इससे पहले जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू कर दी गई थी। इसके बाद आज वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां का जायजा लिया।

अयोध्या: इस बार का दीपोत्सव होगा बेहद खास

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह की माने तो पिछली बार से भव्य और बड़ा कार्यक्रम इस बार मनाया जाएगा। साथ ही सुरक्षा के सभी इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा कर लिए गए हैं। धारा 144 लगाई जाने पर ओपी सिंह ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर इस तरह की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन करता है। उसी के तहत यह किया गया है, फिलहाल कार्यक्रम भव्य होगा और सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी।

हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना और दर्शन भी किया

कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद मुख्य सचिव का काफिला काफिला राम की पैड़ी की ओर बढ़ा। यहां निरीक्षण के बाद वह राम कथा पार्क पहुंचे। दौरे के दौरान अयोध्या शोध संस्थान में संत महंतों के साथ दीपोत्सव को लेकर बातचीत भी की। हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चना भी की।

4 लाख दीपों से जगमगाएगी

दीपावली पर राम की नगरी अयोध्या 4 लाख दीपों से जगमगाएगी। 24 से 26 अक्टूबर तक चलने वाला दीपोत्सव कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। मुख्य कार्यक्रम 26 अक्टूबर को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

About Author