अयोध्या: महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य के लिए शुरू हुआ पूजन

ayodhya news mahant
ayodhya news

अयोध्या।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष वा मथुरा कृष्ण जन्म स्थली के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य खराब होने की खबर के बाद अयोध्या में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य लाभ को लेकर हवन पूजन और अनुष्ठान शुरू कर दिया गया है। मणिराम दास छावनी में भी महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान शुरू किया गया है। रामा दल ट्रस्ट में भी तीन दिवसीय रोग नाशक आयुवर्धक मृत संजीवनी महामृत्युंजय जाप के साथ यज्ञ शुरू किया गया है।

ayodhya news
ayodhya news

ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कलकीराम का कहना है की मणिराम छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास संतों में शिरोमणि हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ महामृत्युंजय जाप व यज्ञ आरंभ किया गया है। महामृत्युंजय रोग नाशक होने के नाते महंत नृत्य गोपाल दास अति शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे ऐसी प्रार्थना अयोध्या के सभी मंदिरों में की जा रही है । महंत नृत्य गोपाल दास मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां आज सुबह वह कोरोना संक्रमित पाय गए और हल्के बुखार व सांस को लेकर दिक्कतों के कारण दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट- बिस्मिल्लाह खान

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 5 =