जानें कल कितने बजे और कितनी दूरी से गुजरेगा एस्टेरॉइड

asteroid 52768 1998 OR2 will pass through the earth
image source - google

पूरी दुनिया इस समय कोरोनावायरस महामारी का सामना कर रही है। ऐसे में एक और मुसीबत कल पृथ्वी की ओर आ रही है। हम बात कर रहे हैं स्टेरॉयड की। जो कल पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाला है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने डेढ़ महीने पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि एक स्टेरॉइड जो माउंट एवरेस्ट से भी कई गुना बड़ा है। वह पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाला है।

एस्टेरॉइड किसी रॉकेट से 3 गुना ज्यादा गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और यदि इतनी तेज गति से यह पृथ्वी के किसी भी हिस्से से टकराता है तो कई देश और लाखों-करोड़ों लोगों की जान भी जा सकती है। लेकिन डरने की बात इसलिए नहीं है। क्योंकि यह पृथ्वी से 6300000 किलोमीटर दूर से गुजरेगा। हालांकि अंतरिक्ष में इतनी दूरी को ज्यादा नहीं माना जाता।

पत्रकारों के सवालों से ट्रंप नाराज, अब रोज नहीं करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस?

इस एस्टेरॉइड को 52768 (1998 OR2) नाम दिया गया है। क्योंकि इसको पहली बार 1998 में देखा गया था। अगर इसके व्यास की बात करें तो लगभग 4 किलोमीटर का है और गति 31319 किलोमीटर प्रति घंटा। कल दोपहर लगभग 3:30 बजे यह पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि कल के बाद 52768 (1998 OR2) एस्टेरॉइड 2031 में पृथ्वी से लगभग 1.90 करोड़ किलोमीटर की दूरी से निकलेगा। क्योंकि यह सूरज का एक चक्कर 1340 दिन में पूरा करता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × 5 =