भारत के कई प्रदेशों में 21 सितम्बर को विधानसभा के उपचुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां ज़ोर शोर से उपचुनाव की तैयारी कर रही हैं। इन उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने 32 प्रत्याशियों की सूचि जारी की है जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने -5-5 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
इसलिए होते हैं उपचुनाव
जो विधायक सांसदी जीतकर विधायक पद छोड़ देते हैं उनके पद भरने के लिए उपचुनाव कराये जाते हैं। यह चुनाव भारत में कराए जाने वाले राज्य स्तरीय चुनाव हैं। जनता इन चुनावों में अपने राज्य स्तर के शासन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करती है। आम चुनाव से अलग इन चुनावों में चुने हुए विधायक राज्य स्तर पर सरकार का गठन करते हैं।
हमीरपुर उपचुनाव में बीजेपी ने फहराया परचम, युवराज बने विधायक
बीजेपी के प्रत्याशियों की सूची
- विजय मलाकर : असम के रतबारी (SC) क्षेत्र से प्रत्याशी
- तौफ़ीक़ुर रहमान : असम के जनिया क्षेत्र से प्रत्याशी
- राजेन बोरठाकुर : असम के रंगपारा क्षेत्र से प्रत्याशी
- नबानिता हैंडिक : असम के सोनारी क्षेत्र से प्रत्याशी
- स्वीटी सिंह : बिहार के किशनगंज क्षेत्र से प्रत्याशी
- लाचूराम कश्यप : छत्तीसगढ़ के चित्रकूट (ST) से प्रत्याशी
- विशाल नेहरिया : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से प्रत्याशी
- रीना कश्यप : हिमाचल प्रदेश के पच्छाद (SC) से प्रत्याशी
- रवीश ठान्तरि कुन्तर : केरल के मान्जेश्वर से प्रत्याशी
- सीजी राजागोपाल : केरल के एर्णाकुलम से प्रत्याशी
- केपी प्रकाश बाबू : केरल के अरुर से प्रत्याशी
- के सुरेंद्र : केरल के कोनी से प्रत्याशी
- एस सुरेश :केरल के वट्टियूरकावु से प्रत्याशी
- भानु भूरिया : मध्यप्रदेश के झाबुआ (ST) से प्रत्याशी
- जोशुआ वर्जरी : मेघालय के शेल्ला (ST) से प्रत्याशी
- सनत गदतिया : उड़ीसा के बीजेपुर से प्रत्याशी
- राजेश बग्गा : पंजाब के फगवाड़ा (SC) से प्रत्याशी
- जंगी लाल महाजन : पंजाब के मुकेरियन से प्रत्याशी
- सुशीला सीगड़ा : राजस्थन के मंडावा से प्रत्याशी
- सोनम शेरिंग वेंचुंग्पा : सिक्किम के मारतम-रुमटेक (BL) से प्रत्याशी
- योंग शेरिंग लेपचा : सिक्किम के गंगटोक (BL) से प्रत्याशी
- कोटा रामा राव : तेलंगाना के हुजूरनगर से प्रत्याशी
- कीरत सिंह : उत्तर प्रदेश के गंगोह से प्रत्याशी
- भारत भूषण गुप्ता : उत्तर प्रदेश के रामपुर से प्रत्याशी
- राजकुमार सहयोगी : उत्तर प्रदेश के इगलास (SC) से प्रत्याशी
- सुरेश तिवारी : उत्तर प्रदेश के लखनऊ कैंट से प्रत्याशी
- सुरेंद्र मैथानी : उत्तर प्रदेश के गोविंद नगर से प्रत्याशी
- आनंद शुक्ला : उत्तर प्रदेश के मानिकपुर से प्रत्याशी
- अम्बरीष रावत : उत्तर प्रदेश के जैदपुर (SC) से प्रत्याशी
- राजेश सिंह : उत्तर प्रदेश के जलालपुर से प्रत्याशी
- सरोज सोनकर : उत्तर प्रदेश के बलहा (SC) से प्रत्याशी
- विजय राजभर : उत्तर प्रदेश के घोसी से प्रत्याशी
कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची
- डॉ. अशोक कुमार : बिहार के समस्तीपुर (SC) से प्रत्याशी
- सईदा बानो : बिहार के किशनगंज से प्रत्याशी
- रीता चौधरी : राजस्थन के मंडावा से प्रत्याशी
- हरेंद्र मिर्धा : राजस्थन के खींवसर से प्रत्याशी
- मन्नू देवी : उत्तर प्रदेश के बलहा (SC) से प्रत्याशी
एसपी के प्रत्याशियों की सूची
- सुधाकर सिंह : उत्तर प्रदेश के घोसी से प्रत्याशी
- निर्भय सिंह पटेल : उत्तर प्रदेश के मानिकपुर से प्रत्याशी
- गौरव कुमार रावत : उत्तर प्रदेश के जैदपुर से प्रत्याशी
- सुभाष राय : उत्तर प्रदेश के जलालपुर से प्रत्याशी
- बृजेश वर्मा पटेल : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से प्रत्याशी