अशोक गहलोत ने कराई 100 से ज्यादा विधायकों की परेड, अब क्या करेंगे पायलट?

Rajastan news
Image source - Google

राजस्थान में इस समय सियासी घमासान मचा हुआ है। एमपी जैसा हाल कांग्रेस का राजस्थान में होता नजर आ रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार बचा ली है। इसके साथ ही सचिन पायलट द्वारा किया गया दावा भी गलत साबित हुआ है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपने आवास पर सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी आए हुए थे। बैठक के बाद अशोक गहलोत ने 101 से ज्यादा विधायकों की परेड मीडिया के सामने करा कर बहुमत सिद्ध किया।

अशोक गहलोत सरकार पर संकट, जाने क्या एमपी जैसा हाल राजस्थान में भी होगा

इस बैठक से पहले सचिन पायलट ने आज सुबह दावा किया था कि उनके पास 25 विधायकों का समर्थन है और अशोक गहलोत के पास 100 से भी कम विधायक है। लेकिन गहलोत के बहुमत साबित करने के बाद सचिन पायलट का दावा गलत साबित हो गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one + 1 =