अरुण खेतरपाल की बायोपिक में अरुण बनेंगे वरुण

arun banenge varun

बॉलीवुड में आजकल देश के कई महान लोगो पर बायोपिक बनाई जा रही है। हर ऐक्टर के लिए किसी भी बायोपिक को बनाना एक चैलेंज जैसा है मगर वह इन बिओपिक्स को बनाकर काफी प्राउड करते है। आज फिर हमारे देश के महान व्यक्ति के बायोपिक की घोषणा हुई है। बहुत से लोग तो इसके बारे में जानते भी नहीं होंगे। इस महान व्यक्ति के किरदार को इस बार वरुण धवन निभाएंगे।

वरुण ने सोशल मिडिया पर बताया कि अरुण बनेंगे वरुण

वरुण ने 14 अक्टूबर को सेकेंड लेफ्टिनेन्ट अरुण खेतरपाल की 69वीं बर्थएनिवर्सरी के मौके पर अपने सोशल मिडिया अकॉउंट पर यह अनाउंस कर दिया है कि वह देशभक्त अरुण खेतरपाल की बायोपिक में अरुण का किरदार निभाएंगे। इस आनउंसमेंट को करके वह बहुत खुश है।

उन्होंने कैप्सन में अरुण खेतरपाल के जन्मदिवस पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि ‘एक इंडियन सोलजर का रोल प्ले करना उनका हमेशा से ही ड्रीम था।’ सेकेंड लेफ्टिनेन्ट अरुण खेतरपाल पर बनने वाली यह फिल्म श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और दिनेश विजयन द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी दिखेंगे साथ ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में

कौन है अरुण खेतरपाल

arun khetarpal

17 पूना हॉर्स यूनिट के सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल का जन्म 14 अक्टूबर 1950 में हुआ था। यह जवान 1971 में पाकिस्तान के साथ हुई जंग के दौरान 16 दिसम्बर को शहीद हो गया था। तब यह सिर्फ 21 वर्ष का था। सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के शहिद होने के बाद इन्हे भारत के महान सम्मान में एक सम्मान परमवीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था।

About Author