मथुरा-वृंदावन नगर निगम सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी

Tweet
google

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक के दौरान मथुरा-वृंदावन नगर निगम सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंज़ूर कर लिया है। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सभी ब्रजवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है अभिनन्दन किया है।

कैबिनेट बैठक आज, मिल सकती है 15 प्रस्तावों को मंज़ूरी

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ट्वीट करते हुए कहा है कि “मथुरा-वृंदावन नगर निगम सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए ब्रजवासियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक अभिनंदन। शामिल किए जाने वाले 20 गांवों में नियोजित विकास संभव हो सकेगा। नगर निगम का दायरा अब बढ़कर 226.57 वर्ग किमी हो जाएगा”।

कैबिनेट बैठक में और भी कई प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई है। प्रयागराज में नगर निगम सीमा विस्तार के लिए 207 गाँव जोड़े गए हैं। इसके अलावा एक नगर पालिका परिषद के साथ ही 14 नगर पंचायतों के भी सीमा विस्तार के लिए मुख्यमंत्री ने पास किया है। कैबिनेट बैठक में प्रयागराज नगर निगम के सीमा विस्तार का प्रस्ताव दूसरी बार आया है। पहली बार इसको कुछ संशोधन करने के लिए लौटा दिया गया था। मथुरा-वृंदावन में 20 राजस्व गांव जुड़ जाने से नगर निगम का इलाका काफी बड़ा हो गया है। बेल्हा में भी नगर निगम कि सीमा का विस्तार किया गया है और इसमें 19 गावों को जोड़ा गया है।

About Author