अमिताभ बच्चन ने 180 श्रमिकों को फ्लाइट से भेजा लखनऊ

Amitabh bachchan help migrants
image source - google

कोरोनावायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन में गरीब श्रमिक मजदूर काफी परेशान हुए हैं। सरकार द्वारा लाखों प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाया गया है। लेकिन जिन लोगों तक सरकार की मदद नहीं पहुंच पाई उनके लिए बॉलीवुड आगे आया है। पहले बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने हजारों श्रमिक मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया और अब महानायक अमिताभ बच्चन भी श्रमिकों की मदद करने के लिए आगे आए हैं।

अमिताभ बच्चन ने मुंबई से 180 श्रमिकों को फ्लाइट के द्वारा लखनऊ भेजा है। आज सुबह 180 श्रमिकों को मुंबई से लखनऊ एयरपोर्ट इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट लेकर पहुंची। जिसके बाद उन सभी की स्क्रीनिंग एयरपोर्ट पर ही की गई। इसके बाद उन्हें उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया।

सभी प्रवासी श्रमिकों ने महानायक अमिताभ बच्चन का धन्यवाद कहा। इसके साथ ही उनके सहयोगी ट्रस्ट का भी आभार व्यक्त किया। बता दें इससे पहले भी अमिताभ बच्चन व उनके सहयोगी ट्रस्ट हजारों प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचा चुके हैं।

वहीं इस समय देश में प्रवासियों की सहायता करने के लिए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की भी काफी तारीफ हो रही है। क्योंकि अब तक सोनू सूद हजारों श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचा चुके हैं। अभी भी यदि सोशल मीडिया पर कोई सहायता मांगता है तो सोनू सूद सबसे पहले आगे आते हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fifteen + eighteen =