अपने देश के प्रति यू तों सभी को प्रेम होता है पर एक जवान से ज्यादा प्रेम अपने देश और देश की मिट्टी से कोई नहीं कर सकता। क्योंकि जवान उसीकी रक्षा के लिए दिन रात सीमा पर खड़े रहते है और अपने जीवन को भी कुर्बान कर देते है। जवानों की वजह से ही हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते है और जो जवान अपने देश से दूर होते है उनसे ज्यादा देश की मिट्टी की कीमत कोण समझ सकता है। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है, दरअसल अमेरिका क एक जवान जिसका नाम टोनी ट्राइकोनी है उनकी पत्नी प्रेग्नेंट थी। और उस समय टोनी ट्राइकोनी की पोस्टिंग इटली में थी। टोनी को लगा बच्चे के जन्म के समय जब आएगा तो वो अपने देश अमेरिका में होंगे पर ऐसा हुआ नहीं। टोनी की पत्नी ने बच्चे को इटली में ही जन्म दिया।
The first ground my son’s feet ever touched was Texas. pic.twitter.com/2gOk6T9ycA
— Tony Traconi (@Traconi) September 7, 2019
71 वें गणतंत्र दिवस पर जवानो ने 17000 फ़ीट की ऊंचाई पर लहरा दिया तिरंगा
जवान चाहता था की उसका बच्चा पहला कदम अपने देश की मिट्टी पर रखे। इसके लिए जवान ने अमेरिका में रह रहे अपने माँ बाप से संपर्क किया और उन्होंने 200 डॉलर खर्च करके अमेरिका से इटली मिट्टी को भेजा। मिट्टी जब जवान के पास पहुंची तो उसने हॉस्पिटल में बेड के पास मिट्टी को रख दिया और जब बच्चे का जन्म हुआ तो उन्होंने बच्चे का पहला कदम अपने देश की मिट्टी पर ही रखवाया और अभी भी उस मिट्टी को संभाल कर अपने पास रखे हुए है। ये बताता है की एक जवान को अपने देश से कितना लगाओ होता है, फिर वो चाहे किसी भी देश का हो।