यूपी में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 23 हजार पार ,अब तक करीब 700 की मृत्यु

all cases covid in up
image source - google

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भी अब लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 672 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 23492 हो गई है। इनमें से 6711 सक्रिय मामले हैं। जबकि 16084 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की वजह से 672 लोगों की मृत्यु हुई है।

अभी तक करना के सबसे ज्यादा मरीज गौतम बुध नगर में मिले हैं। यहां पर कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2304 हो गई है। इसके बाद गाजियाबाद 1615, कानपुर नगर 1158, आगरा 1222, लखनऊ 1138, मेरठ 1007 में कोरोना से संक्रमित लोग हैं। अच्छी बात यह है की सक्रीय मामलों से ज्यादा स्वस्थ्य होने वालों की संख्या है। प्रदेश में प्रत्येक 100 मरीजों में से 68 मरीज स्वस्थ्य हो रहे है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × five =