अखिलेश यादव का तंज़, बीजेपी को कहा भटकाऊ जनता पार्टी

tweet on bjp
google

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बीजेपी को एक नया नाम ‘भटकाऊ जनता पार्टी’ दिया है। ट्वीट में अखिलेश यादव ने कहा है कि “CAA जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भाजपा सरकार ‘मिस्ड कॉल’ जैसे अगंभीर माध्यम का प्रयोग करके अपनी हँसी उड़वा रही है। भाजपा विघटनकारी विषयों को उठाकर पुलिस पोस्टिंग जैसे भ्रष्टाचार तथा महंगाई, बेरोज़गारी जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है। BJP दरअसल ‘भटकाऊ जनता पार्टी’ बन गयी है”।

सपा नेता अखिलेश यादव ने इससे पहले कहा था कि बीजेपी की भाषा तथा नीतियां आम लोगों को डरा रही हैं। वह देश और प्रदेश की समस्याओं पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं और लोगों की आवाज़ को दबाने में लगे हुए हैं। बीजेपी बस अपनी मनमानी कर रही है इसकी वजह से लोगों को अब बीजेपी पर भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनविरोधी कार्य कर रही है और लोकतंत्रीय व्यवस्था व संवैधानिक संस्थाओं को कमज़ोर करने में लगी हुई है।

CAA : पीएम ने कहा शांति और भईचारा बनाये रखे,जागरूक अभियान भी चलाएगी बीजेपी

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हर गलत काम को सही ठहराने में लगी हुई है और नागरिकता संशोधन कानून (CAA), भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) तथा राष्ट्रीय जनसँख्या रजिस्टर (NPR) को लेकर लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है। बहुत से प्रदेशों की सरकारों ने भी इन नए क़ानून के खिलाफ आवाज़ उठाई है और कई जगह पर आंदोलन व प्रदर्शन किये जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन सभी क़ानून को केवल भाजपा वाले ही समझ सकते हैं वरना क्या वजह है कि देश के 90% लोग उनके इरादों से डरे हुए हैं।

About Author