उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए साल की सुबह समाजवादी विकास कार्यों को दर्शाने पर सभी समाचार पत्रों का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने सभी समाचार पत्र समूह को नए साल की मुबारकबाद भी दिया है।
सीएम के संपत्ति ज़ब्त करने वाले बयान पर क्या बोले सपा प्रमुख
सपा नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि “नए साल की सुबह में समाजवादी विकास कार्यों को दर्शाने के लिए सभी समाचार पत्रों का हार्दिक धन्यवाद।आपका यह प्रोत्साहन हमें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। सभी समाचार पत्र समूह को नव वर्ष की मंगल कामनाएं”।
नए साल की सुबह में समाजवादी विकास कार्यों को दर्शाने के लिए सभी समाचार पत्रों का हार्दिक धन्यवाद!
आपका यह प्रोत्साहन हमें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
सभी समाचार पत्र समूह को नव वर्ष की मंगल कामनाएं। pic.twitter.com/S4TGSxsEfh
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 1, 2020
देश की एकता, तरक़्क़ी और भाईचारे की शुभकामनाओं के साथ सभी अमन-चैन पसंद प्रदेश-देश-विदेशवासियों को नये साल की हार्दिक बधाई!
नया साल भारत के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास में बंधुत्व का नया युग बनकर आयेगा.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 1, 2020
नव वर्ष की बधाई देते हुए अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट करते हुए कहा कि “देश की एकता, तरक़्क़ी और भाईचारे की शुभकामनाओं के साथ सभी अमन-चैन पसंद प्रदेश-देश-विदेशवासियों को नये साल की हार्दिक बधाई। नया साल भारत के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास में बंधुत्व का नया युग बनकर आयेगा”।