उन्नाव गैंगरेप मामले को लेकर सभी नेता और जनता भड़की हुई है। आपको बता दे की समाजवादी पार्टी के एम एल सी सुनील साजन के बाद अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
उन्नाव कांड को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
अखिलेश यादव ने उन्नाव रेप मामले पर बरसते हुए। योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा की उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाये जाने के दुस्साहस की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार का सामूहिक इस्तीफ़ा होना चाहिए।
उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाये जाने के दुस्साहस की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार का सामूहिक इस्तीफ़ा होना चाहिए.
माननीय न्यायालय से गुहार है कि वो इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के समुचित उपचार व सुरक्षा की तत्काल व्यवस्था के निर्देश दे.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 5, 2019
सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्होंने ट्वीट कर कहा कि माननीय न्यायालय से गुहार है कि वह इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पिता को समुचित उपचार व सुरक्षा की तत्काल व्यवस्था के निर्देश दें। हैदराबाद के बाद उन्नाव में हुई इस घटना से जनता से लेकर सभी नेताओ में आक्रोश फैला हुआ है सभी आरोपियों को फाँसी देने की मांग कर रहे है।