सपा में शामिल हुए सुनील सिंह का अखिलेश ने किया स्वागत

petrol and diesel price hike
google

हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दफ्तर में अखिलेश यादव का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुनील सिंह के पार्टी में शामिल होने पर उनका ज़बरदस्त स्वागत किया और कहा कि हमारे पड़ोसी लोगो ने सारी बातें सुन ही ली होंगी। इसके अलावा उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से सपा में शामिल हुए सीएल वर्मा का भी स्वागत किया। अखिलेश यादव ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद दिया।

अखिलेश यादव ने बयान देते हुए कहा कि नवरंग सिंह जो पेंटर थे भाजपा ने उनके साथ जो अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि सुनील सिंह पर बहुत मुकदमे हैं और कमाल है कि मुख्यमंत्री के विरोधी लोग जेल जाते है 3 साल में कोई सुनवाई नही होती है। योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नौजवान ही आगे आएगा और बुजुर्ग नौजवानों को आशीर्वाद देने कि लिए आए है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश के नौजवानों को हिन्दू मुसलमान में फसाया है और आसाम में हिन्दू मुसलमान करवा दिया है।

योगी सरकार को बड़ा झटका, HYV के अध्यक्ष सपा में होंगे शामिल

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि एक हिस्से में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू नही हुआ है और सरकार की नागरिकता का अब खतरे में है क्योंकि हिन्दू वाहिनी हमारे साथ है। धर्म की आड़ में अधर्म करने वाले कामो का अब खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि किसी वर्ग को सुविधा नही मिल पायी है। बुक्कल नवाब को ले लिया है और हनुमान की पूजा में लगा दिया। सपा ने जो काम किये उसी पर भाजपा सरकार काम कर रही है।

सपा नेता अखिलेश यादव ने अधूरे कार्यो को गिनाया है और साथ ही कहा कि अभी चिड़ियाघर भी नही बना पाए। इनका काम दूसरा था लेकिन अब इनका हस्र बहुत बुरा होगा। सरकार साज़िश कर के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। सपा में काम करने के साथ संघर्ष को भी सम्मान मिलेगा और सभी लोगों का सम्मान किया जाएगा।

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − 2 =