कमलेश तिवारी के परिजनों से मिलने पहुँचे अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कल शाम कमलेश तिवारी के परिजनों से मिलने सीतापुर पहुंचे। उन्होंने उनके परिजनों से कमलेश तिवारी की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जायेगा। उन्होंने प्रदेश की सरकार पर उंगली उठाते हुए कहा की प्रदेश की सरकार आखिर क्या कर रही है। अजय सिंह लल्लू रविवार शाम कमलेश तिवारी के घर पहुंचे। वहाँ पर पुलिस बल पहले से मौजूद था। जिसने मात्र छह लोगों को घर के अंदर जाने की अनुमति दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू घर के अंदर गए और परिवार से मुलाकात की।

प्रदेश में कानून राज ख़त्म हो गया

अजय कुमार लल्लू ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की हमारे उत्तर प्रदेश में ऐसा लग रहा है की कानून राज ही समाप्त हो गया है। आज कल लोग हमारे उत्तर प्रदेश हत्या का प्रदेश मानाने लगे है। रोज कही न कहि हमारे प्रदेश में हत्याओं और अन्य क्राइम का दौर चल रहा है। पूरे प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश को जंगलराज बता चुका है।

गूगल मैप से जुटाया था हत्यारों ने कमलेश तिवारी का पता

कमलेश तिवारी के परिवार के साथ है कांग्रेस 

अजय कुमार लल्लू ने कमलेश तिवारी के परिवार के प्रति दयाभाव व्यक्त करते हुए कहा की इस दुख की घड़ी में हमारी कांग्रेस पार्टी कमलेश तिवारी के परिवार के साथ है। अगर सरकार इन्हें इंसाफ नहीं देती है। तब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। सरकार को चाहिए कि पीडि़त परिवार की बात सुने और निष्पक्ष जांच करें। इस मौके पर विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा मोना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, मीसम अम्मार रिजवी आदि मौजूद रहे।

वीडियो की जाँच कर रही है पुलिस

उत्तर प्रदेश सीओ उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की सुचना मिली है। वीडियो फुटेज की जाँच की जा रही है। अगर कोई भी अभद्र टिप्पणी की सच्चाई सामने आई तो। ऐसे लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही भी की जाएगी।

About Author