आज शनिवार को केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने 21 राज्यों के लिए गए पानी के नमूने की गुणवत्ता के आधार पर बनी सूची को जारी किया। जिसमे दिल्ली का स्थान 21 नंबर पर रहा। बता दें देश के अलग-अलग राज्यों से पानी की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत आ रही थी। जिसके बाद 21 राज्यों के जल के नमूने लिए गए और उनकी जाँच कराई गयी और आज भारतीय मानक ब्यूरो ने गुणवत्ता के आधार पर राज्यों की सूचि को जारी किया।
Union Minister Ram Vilas Paswan: Mumbai tops ranking released by Bureau of Indian Standards (BIS) for quality of tap water. Delhi at the bottom, with 11 out of 11 samples failing on 19 parameters. pic.twitter.com/3nuLuXAuqw
— ANI (@ANI) November 16, 2019
केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा की हम किसी सरकार को दोष नहीं दे रहे है। जल की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत आयी थी। जिसके बाद जल के नमूने लेकर जाँच कराई गयी और ये रिपोर्ट सामने आयी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर मुंबई फिर हैदराबाद, भुवनेश्वर, रांची, रायपुर, अमरावती,शिमला, चंडीगढ़, त्रिवेंद्रम,पटना,भोपाल,गुवाहाटी,बंगलूरू,गांधी नगर,लखनऊ,जम्मू,जयपुर,देहरादून,चेन्नई,कोलकाता और अंत में दिल्ली है। दिल्ली के हालात वायु प्रदूषण की वजह से पहले ही गंभीर बानी हुई थी और अब जाँच में दिल्ली का पानी भी प्रदूषित पाया गया है।