अदिति सिंह गाँधी के विचारों से जुडी है : सतीश महाना

  • उत्तर प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर हो रही है चर्चा
  • अदिति सिंह भाजपा ज्वाइन करेंगी या नहीं यह उनका निजी मत

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने गाँधी जयंती के अवसर पर अदिति सिंह के सदन में आने पर कहा कि वह गाँधी के विचारों से जुडी हैं इसलिए आयी हैं। उनकी सोच हमेशा सकारात्मक रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के विचारों से भी जुडी हैं और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। सतीश महाना कहते हैं कि दो दिवसीय सत्र में विपक्ष का सदन में ना आना इस बात का सुबूत है कि वह विकास पर बात नहीं करना चाहते हैं और सदन में ना आकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जनता ने उनको सदन में जाने को कहा लेकिन वो सड़क पर हैं इसीलिए जनता ने उन लोगों को सड़क पर ला दिया है। जनता ने इन लोगों को जिन क्षेत्रों में चुना था उनके विकास के लिए उन्हें विधानसभा आना चाहिए था।

कांग्रेस विधायिका अदिति सिंह के पार्टी जॉइन करने पर बोले सुरेश खन्ना

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में यह तय किया गया था कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सदन चलाया जाएगा और 150वीं गाँधी जयंती के अवसर पर यह सदन चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के उत्थान के लिए सभी मुद्दों पर चर्चा हो रही है और सभी सदस्य अपनी अपनी बात रख रहे हैं। सत्र को लेकर सदस्यों में काफी उत्साह नज़र आ रहा है।

About Author