AAP सांसद लखनऊ में कर रहे प्रेस कांफ्रेंस, UP में 3 महीने तक चलेगा जनसंवाद अभियान

AAP MP's press conference in Lucknow
google

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Aam Aadmi Party MP Sanjay Singh) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहुँच चुकी हैं और वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। आप (AAP) का सदस्यता अभियान 23 मार्च तक चलाया जाएगा और उत्तर प्रदेश में अबतक 5 लाख लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। उत्तर प्रदेश में 3 महीने तक आम आदमी पार्टी जनसंवाद अभियान करेगी और इसके ज़रिये वह राज्य की जनता को सरकार की कमियों के बारे में बताएगी।

आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब है और यहाँ हालत यह है कि आम लोग अपने घरों में आज पैसा नहीं रख सकता है। भारत में अभी बहुत सी बैंकें डूबेंगी क्युकि देश के बहुत से पूंजीपतियों ने बैंकों से लगभग साढ़े दस लाख का क़र्ज़ ले रखा है और देश भर के बैंक खाली हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज हिन्दुस्तान भर में बैंकों का सबसे बड़ा संकट है और एक के बाद एक बैंक बंद हो जाएगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब मिशन UP में जुटी AAP

संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुनियोजित ढंग से हिन्दू मुस्लिम को लेकर राजनीति हो रही है। दिल्ली में नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) तथा भारतीय राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों में जो लोग दोषी पाए जाएं उन सभी लोगों का नार्को टेस्ट करवाया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी बाबा का राज चल रहा है। सांड खेतों में घूम रहे हैं और सत्ता के सांड समाज में खुलेआम खुम रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद हिन्दुस्तान में पहली बार मैंने देखा कि आंदोलनकारियों के होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। जिन लोगों ने बैंकों को लूट लेने का काम किया है उन लोगों के होर्डिंग्स कब लगाए जाएंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 1 =