निराश्रित गायों की जांच मामले में जिलाधिकारी निलंबित

  • जांच में 2500 गाय होना चाहिए था लेकिन भौतिक निरीक्षण के दौरान पायी गईं 954 गाय
  • अपर आयुक्त ने जांच किया और इसमें ज़िला स्तर के अधिकारियों की पायी गई स्थलीता

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने एक प्रेस कांफ्रेंस किया जिसमे उन्होंने बताया कि महराजगंज के जिलाधिकारी समेत 5 अधिकारियों को फ़ौरन प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। महराजगंज के मधुबलिया में निराश्रित गायों को रखने की जांच की गई जिसमें 2500 गाय होना चाहिए था लेकिन भौतिक निरीक्षण के दौरान 954 गाय ही पायी गईं।

लखनऊ : सिपाहियों ने आरआई पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त ने इसकी जांच किया और इसमें ज़िला स्तर के अधिकारियों की स्थलीता पायी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी पाया गया कि गायों की कमी होने की वजह से भी गंभीर वित्तीय अनियमितता है। आर के तिवारी ने महराजगंज के जिलाधिकारी अमर नाथ, एसडीएम देवेंद्र कुमार, sdm सत्यम  मिश्रा, मुख्य पशु अधिकारी और वी के मौर्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

About Author