ऐशबाग में हुआ 121 फीट रोबोटिक रावण का दहन

  • ऐशबाग रामलीला मैदान में किया गया सबसे ऊँचे रावण के दहन का आयोजन
  • इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित ऐशबाग में एतिहासिक रामलीला मनाई गई जहाँ 121 फीट के रोबोटिक रावण का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत के लिए विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है और रामलीला के दसवे दिन रावण का दहन किया जाता है। राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में सबसे ऊँचे रावण के दहन का आयोजन किया गया।

नोएडा में नहीं जलाया जाएगा रावण का पुतला, ऐसा होगा रावण का हाल

रावण दहन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने ऐशबाग के रामलीला मैदान में जय श्री राम और जय हनुमान के नारे लगवाए। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ऐशबाग रामलीला की शुरुवात कवि तुलसीदास के शिष्यों ने किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में मेरे पिता और उनके बाद मै भी इस रामलीला मैदान की देखरेख किया करता था। रावण दहन आयोजन के इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव् सिंह और मंत्री बृजेश पाठक सहित अन्य सदस्यों ने शिरकत किया।

About Author