मऊ में रसोई गैस का सिलिंडर फटने से हुई 10 लोगों की मृत्यु

मऊ के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर गांव में रसोई गैस का सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान के परखच्चे उड़ गए। जिसमे पांच लोगों की मौके पर मृत्यु हो गयी। इस दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोगों के मकान में दबे होने की सूचना मिली है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुँचाने के लिए रवाना हुए। वहां के लोग राहत और बचाव कार्य मे लगे हुए हैं। अभी तक 8 शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने किया दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने जनपद मऊ में सिलेंडर फटने की दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में काफी लोगो की मृत्यु हो गयी है। योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को उचित से उचित व्यवस्था दी जाये। इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान किया जाए। योगी ने ईश्वर से मृत्यु जनों की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की एवं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

दुर्घटना पर डीजीपी यूपी ओपी सिंह का बयान 

यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि दुर्घटना दुखद और गंभीर है। इस घटना में अभी तक 5-6 लोगों के मरने की जानकारी मिली है। इस दुर्घटना स्थल पर एसपी और डीएम भी पहुंचे। डीजीपी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता मलबे में दबे जीवित लोगों को बचाने की होगी। हमने एनडीआरएफ की टीम से भी संपर्क किया है।  जिला अस्पताल में मृतक लोगों की संख्या 8 बताई जा रही थी जबकि अब बढ़कर 10 हो गयी है। और इसमें 12 लोग घायल हैं

About Author